• Mon. Nov 2nd, 2026

जालंधर थाने के बाहर तनाव, निहंग सिख और SHO में भिड़ंत

जालंधर 17 अक्टूबर 2025 : शहर के थाना-8 के बाहर आज एक तनावपूर्ण घटना देखने को मिली जब निहंग सिखों और एसएचओ यादविंदर सिंह के बीच बहस हो गई। जानकारी के अनुसार, निहंग जत्थेबंदियां पुलिस के कथित बर्ताव को लेकर नाराज होकर थाने के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहे निहंग सिखों ने पुलिस के व्यवहार पर आपत्ति जताई। इसी दौरान थाना परिसर के बाहर निहंग जत्थेबंदियां और SHO यादविंदर सिंह के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान निहंग सिखों के एक सदस्य ने कहा – “आपके आदमी ने हमारे ऊपर गंदा बर्ताव किया।”

इस पर SHO यादविंदर सिंह ने कड़ा जवाब देते हुए कहा – “हम तुम्हारे आदमी की भी पगड़ी उतार देंगे।” इस बात के बाद माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। आसपास मौजूद लोग और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर जमा हो गए, लेकिन बड़ी मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *