• Sun. Jun 21st, 2026

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: बाइक-स्कूटी टक्कर में 2 नाबालिगों की मौत

मुजफ्फरनगर 21 जून 2026 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में नगर कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रूपाली राव ने बताया कि शनिवार शाम हुए इस हादसे में मृतकों की पहचान किशन (15) और निशु (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तीसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *