• Sat. Nov 7th, 2026

दीवाली को लेकर चंडीगढ़ नगर निगम अलर्ट, जारी की Advisory, दुकानदारों और लोगों को निर्देश

चंडीगढ़ 07 नवंबर 2026 : दीवाली  के त्योहार को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से मनाने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे त्योहार के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अग्नि सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी की गई है।

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत चलाई जा रही ‘स्वच्छ दीवाली, शुभ दिवाली 2026’ पहल के अंतर्गत नगर निगम ने लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने शहरवासियों से दीवाली पर सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीवाली खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसे जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए। लोगों को आग से बचाव के उपाय अपनाने, आसपास सफाई रखने और बच्चों को बड़ों की निगरानी में ही त्योहार मनाने देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *