• Thu. Oct 22nd, 2026

हिसार में गुर्जर गैंग की फायरिंग, शराब ठेके पर हमला

हिसार 25 दिसंबर 2024 : आए दिन बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां हिसार जिले के ऑटो मार्किट स्थित शराब ठेके के बाहर बाइक पर चार बदमाश युवकों ने फायरिगं की। फायरिंग के बाद दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने ठेके के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है जिसमें चार युवक बाइक पर आते दिख रहे है। युवक एक पर्ची फैंक कर गए है जिसमें लिखा है गुर्जर गैंग इसकी जिमेदारी लेता है। पर्ची फैंकने वालों ने कहा कि गुर्जर गैंग के बंदे है।

जानकारी के अनुसार सिसाय पुल निवास राजेश का ऑटो मार्किट में ठेका है। उसके ठेके में कर्मचारी किशन अपने चार साथियों के साथ ठेके में काम कर रहा था। उसी समय चार युवक बाइक पर सवार होकर आए। उसके बाद शराब ठेके के गेट पर पत्थर मारे, फिर एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर फायरिंग की और बाद में फरार हो गए।

वहीं सिटी थाना प्रभारी तेजपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें पुलिस फुटेज मिली है। पुलिस इसके आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरु कर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *