• Sun. Apr 19th, 2026

अमृतसर में सनसनीखेज घटना, समझौता करवाने पहुंचे युवक को मारी गोलीें

अमृतसर 19 अप्रैल 2026 : अमृतसर के ड्रमा वाले बाजार के गुरनाम नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें झगड़ा सुलझाने गए साबू नाम के एक युवक और उसके साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसके चार साथी बुरी तरह घायल हो गए। जिससे परिजनों में बहुत गुस्सा है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस बारे में बात करते हुए मृतक के परिजन भाई लखबीर और इलाके के लोगों ने बताया कि साबू को उसके कुछ दोस्त झगड़े का समझौता करवाने के लिए घर से ले गए थे, लेकिन बाद में कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर साबू की हत्या कर दी और उसके चार दोस्त बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि उनका भाई बेगुनाह था और घर में अकेला कमाने वाला था। जब तक उसके हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और सड़कों पर विरोध करेंगे। इस बारे में थाना बी डिवीजन के एस.एच.ओ. का कहना है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और जांच पूरी होते ही जानकारी दी जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *