• Mon. Jun 15th, 2026

पंजाब : नहर में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, परिवारों में मातम

भीखी 26 अप्रैल 2026 शहर से होकर गुजरने वाली भीखी नहर में 2 छात्रों के डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव कई घंटों बाद फरवाही गांव के दोहरे पुलों से बरामद किए गए। हमीरगढ़ ढैपई गांव के निवासी अजैब सिंह के पुत्र गुरविंदर सिंह (15) और भीखी निवासी रामफल सिंह के पुत्र सुखप्रीत सिंह (16) घर से कुछ सामान खरीदने की बात कहकर भीखी नहर पर समाओं गांव के पुल के पास नहाने गए थे।

 नहर में नहाते समय वे किसी कारणवश बह गए, जिसकी जानकारी लोगों को मिली और कई घंटों बाद उनके शव फरवाही गांव के दोहरे पुलों से बरामद किए गए। गौरतलब है कि दोनों युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। वहीं भीखी पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *