• Tue. Sep 22nd, 2026

पंजाब कांग्रेस प्रधान Raja Warring पुलिस हिरासत में

21 जून चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद राजा वड़िंग को हिरासत में लिया है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस द्वारा NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन किया जा रहा था। 
इसी बीच पुलिस ने राजा  वड़िंग और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया है। 

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि 5 साल में 41 बार पेपर लीक हो चुका है, जिससे लोगों के सपने कुचले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों के भविष्य का सवाल है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं, लेकिन देश में पेपर लीक अभी तक नहीं रुका है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा कार्यालय की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *