• Mon. Nov 2nd, 2026

सोने की कीमतों में करवाचौथ से पहले भारी गिरावट, दिल्ली और अन्य शहरों के रेट देखें

 06 अक्टूबर 2025 : करवाचौथ से पहले 6 अक्टूबर को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,19,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,09,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिली थी। इस दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,920 रुपये और 22 कैरेट सोने में 3,600 रुपये की वृद्धि हुई थी।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: 24 कैरेट सोना 1,19,390 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,09,440 रुपये प्रति 10 ग्राम।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़: 24 कैरेट सोना 1,19,540 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,09,590 रुपये प्रति 10 ग्राम।

भोपाल और अहमदाबाद: 24 कैरेट सोना 1,19,440 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,09,490 रुपये प्रति 10 ग्राम।

हैदराबाद: 24 कैरेट सोना 1,19,390 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,09,440 रुपये प्रति 10 ग्राम।

चांदी में भी आई गिरावट

वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 6 अक्टूबर को चांदी 1,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। हालांकि सितंबर में चांदी ने सोने की तुलना में अधिक तेजी दिखाई थी। बीते महीने चांदी की कीमत में 19.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोने में केवल 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी निवेश के लिए अच्छा विकल्प है। इसका उपयोग केवल निवेश के लिए ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्रियल खपत में भी होता है। कुल मांग में औद्योगिक उपयोग की हिस्सेदारी लगभग 60-70 प्रतिशत तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *