• Sat. Oct 17th, 2026

पंजाब में कांग्रेसी नेता के घर ED ने की छापेमारी, जानें कारण

पंजाब 04 सितम्बर 2024 : खन्ना में ई.डी. द्वारा कांग्रेसी नेता के घर छापा मारा गया है। कांग्रेसी नेता राजदीप सिंह के घर ई.डी. की छापेमारी जारी है। यह जांच कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू से  जुड़े टैंडर घोटाला मामले में बताई जा रही है।

इसके साथ ही राजदीप सिंह का नाम नकली शराब फैक्ट्री के साथ भी जुड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक ई.डी. द्वारा राजदीप सिंह के घर छापा मारा गया है। ई.डी. द्वारा आमदन से अधिक जायदाद की भी जांच की जा रही है। यहां बता दें कि राजदीप सिंह को गुरकीरत कोटली के बेहद करीबी माना जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed