• Wed. Apr 22nd, 2026

Punjab Heat Wave Alert : 11 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें, 3 दिन का येलो अलर्ट जारी

पंजाब 20 अप्रैल 2026 : बढ़ रही गर्मी के बीच तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। महानगर जालंधर के तापमान में पिछले 2 दिनों के भीतर 3-4 डिग्री सैल्सियस तक की बढ़ौतरी हुई है जिससे दोपहर के समय हालत खराब होने लगे है। मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी के दस्तक देने का अंदेशा जारी किया गया है। इसके चलते आने वाले दिनों में गर्म हवाओं (हीट वेव) का जोर रहेगा, जिससे तापमान में और भी बढ़ौतरी होगी।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 
विभागीय विशेषज्ञों द्वारा दोपहर के समय बचाव करने की एडवाइजरी जारी की गई है ताकि गर्म हवाओं के प्रभाव से बचा जा सके। इसी क्रम में मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा यैलो जारी किया गया है, जिससे जाहिर होता है कि गर्म का जोर पड़ने वाला है। विभाग द्वारा 21, 22 व 23 अप्रैल को यैलो अलर्ट के संबंधी बताया गया है। वहीं पंजाब का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है, जोकि आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ता हुआ नजर आएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म हवाओं के परिणाम स्वरूप शारीरिक तनाव हो सकता है और इससे बचाव करना बेहद जरूरी है।

मौसम के बीच हलकी बूंदाबांदी होने की संभावना
वहीं, 38 डिग्री के तापमान में बच्चों को ट्यूशन व स्कूल से लेकर आना अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इसके चलते माताएं बच्चों का बचाव करने की तरफ गंभीरता से ध्यान दे रही है। अधिकतर महिलाएं बच्चों को ढंककर लेकर आती देखी जा सकती है। कई लोगों ने छाता इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। वहीं महिलाओं को कपड़ों से चेहरा ढंककर जाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, बीच-बीच में बदल रहे मौसम के बीच हलकी बूंदाबांदी होने की संभावना है।

दोपहर 11 से 4 बजे तक बचाव जरूरी
दोपहर 11 से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचने की एडवाइजरी दी गई है। वहीं, बाहर जाते हुए पर्याप्त पानी पीना चाहिए व हल्के-हल्के रंग के ढीले-ढीले सूती कपड़े पहनने को महत्व देना चाहिए। चश्मा, छाता, टोपी, जूते या चप्पल आदि का प्रयोग करें। हार्ड वर्क से बचना चाहिए और बाहर जाते समय अपने साथ पानी जरूर रखें। शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें। उच्च प्रोटीन वाला भोजन व बासी भोजन नहीं करना चाहिए। यदि आप बाहर काम करते हैं तो टोपी या छतरी का उपयोग करें और अपने सिर गर्दन चेहरे आदि का बचाव करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *