• Mon. Apr 20th, 2026

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क का निकला मास्टरमाइंड

पंजाब 20 अप्रैल 2026 ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पंजाबी युवक सुपरमार्केट चोर बन गया। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में वीजा समाप्त होने के बाद एक पंजाबी युवक ने अपराध का रास्ता अपना लिया। आरोप है कि उसने अलग-अलग सुपरमार्केट्स को निशाना बनाते हुए 68 बार चोरी की और करीब एक करोड़ रुपये के सामान पर हाथ साफ किया। आखिरकार विक्टोरियां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पिछले छह महीनों से सक्रिय था और उसके खिलाफ कुल 87 केस दर्ज हैं। वह सुपरमार्केट्स से इलेक्ट्रिक टूथब्रश, रेज़र, विटामिन और स्किन-केयर से जुड़े महंगे प्रोडक्ट चुराता और बाद में उन्हें अवैध बाजार में बेच देता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी एक संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ था, जिसके 31 सदस्य पहले ही हिरासत में लिए जा चुके हैं। इस पूरे अभियान को ऑपरेशन सुपरनोवा नाम दिया गया है, जिसे राज्य में चोरी के मामलों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

बताया गया कि 39 वर्षीय युवक पंजाब का निवासी है, जो स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था। वीजा खत्म होने के बाद उसने भारत लौटने की बजाय वहीं अवैध रूप से रहना शुरू कर दिया। वह दिन में छिपा रहता और रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।  विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि यह नेटवर्क चोरी का सामान इकट्ठा कर उसे आगे बेचता था और इससे भारी मुनाफा कमाया जाता था। पुलिस करीब एक साल से इस गिरोह पर नजर रखे हुए थी, जिसके बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *