• Fri. Jul 31st, 2026

हरियाणा में कोरोना केस आंकड़ा 103 तक पहुंचा, बीते दिन दर्ज हुए नए मामले

चंडीगढ़ 05 जून 2025 : हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य में कोरोना के 17 नए मामले मिले हैं। वहीं बीते दिन मंगलवार को हरियाणा में कोरोना के 16 मामले पॉजिटिव आए थे। कोरोना मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बुधवार को पूरे राज्य में 484 लोगों के कोरोना जांच को लेकर सैंपल लिए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को हरियाणा में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 63 हो गए हैं। वहीं, मंगलवार को राज्य में कोरोना के 51 सक्रिय मामले थे। बुधवार को राज्य में पांच कोरोना के मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक राज्य में कोरोना के 103 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कुल रिकवर हुए मरीजों का आंकड़ा भी 40 पहुंच गया है। हालांकि अभी तक राज्य में कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed