• Mon. Nov 2nd, 2026

Faridabad: GST ऑफिस में CBI की 11 घंटे की रेड, धोखाधड़ी का मामला

फरीदाबाद 04 जून 2025 : हरियाणा के फरीदाबाद स्थित जीएसटी कार्यालय में गत दिवस सुबह 11 बजे के करीब सीबीआई की टीम ने रेड की। सीबीआई की टीम यहां पर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले की जांच करने के लिए पहुंची थी। सीबीआई की टीम रात 10 बजे तक सीजीएसटी कार्यालय में रही। इस दौरान टीम ने धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच कर रहे अफसर को पूछताछ के लिए तलब किया। संबधित अफसर से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गई और इससे जुड़े हुए दस्तावेजों को चैक किया गया।

सीबीआई अपने साथ कुछ पेपर्स लेकर आई थी। जिनको टीम ने जीएसटी भवन के अधिकारियों के सामने वेरीफाई किया। सीबीआई की टीम ने कुछ कागजात को भी जब्त किया और उनको अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि एसजीएम नगर में रहने वाला कर्मचारी जो जीएसटी आॅफिस में काम करता है। सीबीआई उसके खिलाफ कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आई थी। सीबीआई की टीम में 5 अधिकारी शामिल थे।

करीब 11 घंटे तक चली इस जांच के दौरान किसी को भी भवन में अंदर नही आने दिया गया और ना ही किसी को भवन से बाहर जाने दिया गया। इस दौरा जीएसटी परिषद मे पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। इस दौरान जीएसटी के अन्य अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, लेकिन किसी ने भी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *