• Thu. Oct 29th, 2026

भेड़िए का आतंक जारी: बुजुर्ग महिला पर हमला, लोगों में दहशत

बहराइच 10 अक्टूबर 2025 : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र के मझारा तौकली में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भीगू पुरवा गांव का है, जहां एक बुजुर्ग महिला पर भेड़िए ने बीती रात हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है। 

अब तक ले चुका चार लोगों की जान 
स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह रात के समय खाना खा रही थीं, तभी अचानक भेड़िया आ गया और उन पर हमला कर दिया। गौरतलब है कि पिछले महीने से भेड़िया अब तक चार व्यक्तियों की जान जा चुकी है और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोग इस बढ़ते खौफ से चिंतित हैं और प्रशासन से सुरक्षा के ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। 

पूरे इलाके में दहशत का माहौल 
इस घटना ने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है, और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरने लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन को इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की माँग की है, ताकि फिर से ऐसी दुखद घटनाएं न हों। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *