• Mon. Sep 21st, 2026

चुनावी बिगुल बजेगा! बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज

  दिल्ली 15 मार्च 2026 : भारतीय चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। आयोग की इस घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी जिससे सरकारों के नीतिगत फैसलों और नई योजनाओं पर रोक लग जाएगी। इसलिए चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संबोधित कर सकते हैं।

बंगाल में चरणों की संख्या पर सस्पेंस

सूत्रों के अनुसार इस बार चुनाव आयोग मतदान की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के पक्ष में है। साल 2021 के चुनावों में पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 8 चरणों में वोटिंग हुई थी लेकिन इस बार चरणों की संख्या कम रखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *