• Sun. May 3rd, 2026

हरियाणा में मौसम यू-टर्न : आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश

चंडीगढ़ 03 मई 2026 : हरियाणा में शनिवार को दिन का तापमान 3.5 डिग्री तक बढ़ गया। भिवानी, हिसार, रोहतक, महेंद्रगढ़, सिरसा में यह 40 डिग्री से ऊपर रहा। हिसार में सर्वाधिक 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। यह गुरुग्राम में सबसे अधिक 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है। अब 3 से 8 मई तक फिर से बारिश के आसार हैं। 4-5 मई को 60 किमी. प्रति घंटे की गति वाली आंधी के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। 3 से 5 मई तक

तापमान 7-8 डिग्री कम हो सकता है। 6 मई के बाद यह फिर बढ़ने लगेगा।मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान 50 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 मई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा के साथ बर्फबारी का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, पंजाब में ओले गिर सकते हैं। 2 से 4 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट

4 मईः करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नूंह में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट। बाकी में बारिश व तेज हवा का यलो अलर्ट।
5 मईः कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट। बाकी जिलों में बारिश व तेज हवा का यलो अलर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *