14 जून 2026 : हरियाणा में मौसम बदल रहा है। शुक्रवार रात कुछ स्थानों पर हुई झमाझम बारिश के बाद रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं बीते दिन धूप खिलने से दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। अधिकतम तापमान में 0.8°C की मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बारिश के कारण यह अभी भी सामान्य से 4.9°C नीचे बना हुआ है। वहीं आज मौसम सामान्य रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 17 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ धूलभरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की ही संभावना है। बड़े स्तर पर या भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।
अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
बता दें कि हरियाणा में 61 फीसदी अधिक यानी 22.9 mm बारिश हो चुकी है। बारिश के इस दौर के बाद अब दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
