• Fri. Oct 30th, 2026

अंबेडकर मामले पर विज का हमला, कांग्रेस को बताया झूठ की फैक्टरी

चंडीगढ़ 19 दिसंबर 2024 : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबेडकर मामले में संसद में हंगामे को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को झूठ बोलने की फैक्टरी बताया और कहा कि अमित शाह ने इसका माकूल जवाब दे दिया है।
 
आज सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए  कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा व आरएसएस को मनुस्मृति वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के कहने से कुछ हो नहीं सकता। राहुल बिना आधार बताए बातें करते हैं। राहुल गांधी बताएं वे किस आधार पर ऐसा बोल रहे हैं।

इसके अलावा विज ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती तबीयत पर पूछे सवाल पर कहा कि किसान नेता डल्लेवाल पंजाब में बैठे हुए हैं, इसकी चिंता पंजाब सरकार को करनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *