• Wed. Sep 30th, 2026

जीवन कुंडू हत्याकांड पर हांसी में बवाल, CM कार्यक्रम का विरोध करने निकले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हांसी 15 अगस्त 2026 : हरियाणा के हांसी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हांसी में 15 अगस्त पर सीएम नायब सैनी का ध्वजारोहण प्रोग्राम रोकने जा रहे किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। 

लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फूट गए। इसके बाद किसानों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से हांसी SP विनोद कुमार और एक DSP घायल हो गए। एसपी ने हाथ पर रूमाल बांधकर खून रोका।

इसके के बाद पुलिस की तरफ से भी पत्थरबाजी की गई। हंगामे में कई किसान घायल हो गए, एक का सिर फूट गया।  विरोध करने आई महिलाएं दुकानों में छिप गईं। 

PunjabKesari

सिसाय पुल पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ दिया। सुबह प्रदर्शनकारी सीएम के प्रोग्राम राजकीय कॉलेज के गेट के पास पहुंच गए थे उसके बाद एसपी ने खुद मोर्चा सभला और कुछ को हिरासत में लिया उसके बाद प्रदर्शनकारी को गेट के पास से खेदड़ दिया।   

इधर, हांसी के राजकीय कॉलेज में सीएम सैनी कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। कॉलेज गेट पर भी भारी सुरक्षाबल तैनात रहा।  हिसार में 4 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। 

इस मामले में पुलिस अभी तक 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी रमेश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। रमेश की गिरफ्तारी के लिए ही किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *