• Wed. Sep 30th, 2026

स्वतंत्रता दिवस से बदल जाएगी दवा खरीदने की तस्वीर, हरियाणा के इन 5 जिलों में अमृत फार्मेसी शुरू…MRP पर 50% तक डिस्काउंट

चंडीगढ़ 15 अगस्त 2026 : हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के जिला नागरिक अस्पतालों में 5 नई अमृत फार्मेसियों की शुरुआत की गई है। इन फार्मेसियों के माध्यम से लोगों कोगुणवत्तापूर्ण दवाएं काफी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से फतेहाबाद, हांसी, सिरसा, चरखी दादरी और हिसार में 5 अमृत फार्मेसियां कार्य शुरू कर देंगी।

यह पहल मुख्यमंत्री नायब सैनी के हर जिले में अमृत फार्मेसी स्थापित करने के विजन को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरूआत है। इसकाउद्देश्य लोगों को अपने घर के नजदीक गुणवत्ता पूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें दवाओं केलिए बड़े शहरों में जाने या महंगे दवा केंद्रों पर निर्भर रहने की आवश्यकता न पड़े।

एम.आर.पी. पर 50 प्रतिशत तक की छूट
उपचार के लिए विश्वसनीय प्रत्यारोपण और किफायती दवाएं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है, जिसे एच. एल. एल. लाइफकेयर लिमिटेड के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य दवाओं, इम्प्लांट और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स पर एम. आर. पी. में 50 प्रतिशत तक की छूट देकर मरीजों के उपचार पर होने वाले खर्च को कम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *