• Sun. Nov 8th, 2026

ई-रिक्शा चालक की हरकत से हैरान ट्रैफिक पुलिस, मामला जान हंसी रोक नहीं पाएंगे

जालंधर 18 जून 2025 : एक तरफ तो सरकार लोगों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए कहती है और समय-समय पर लोगों को इसकी जानकारी भी दी जाती है, लेकिन महानगर में कुछ ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। इसी कारण ई-रिक्शा के कारण सड़क हादसे भी होते हैं। बी.एम.सी चौक में ऐसा ही मामला देखने को मिला जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान तथा पास खड़े लोग भी हंस पड़े। जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस चौक में स्थित बीट बाक्स में यातायात नियमों की पालना न करने वालों के चालान काट रही।

इसी बीच एक ई-रिक्शा रैड लाइट जप करके तेजी से जा रहा था, जिसे पुलिस जवान शशि कुमार ने रोका। जैसे ही उससे ड्राइविंग लाइसैंस दिखाने को कहा तो वह मोबाइल फोन निकाल कर आयुष्मान कार्ड दिखाने लगा। उक्त ड्राइवर को यह तक नहीं पता था कि ड्राइविंग लाइसैंस क्या होता है? पुलिस जवान ने उसे बताया कि आयुष्मान कार्ड तो अस्पताल में चलता है, ट्रैफिक पुलिस में नही, इसके बाद उक्त चालक का पुलिस ने चालान काट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *