• Thu. Oct 8th, 2026

शातिर चोरों का कारनामा, खिलौना पिस्तौल की नोक पर दे गए वारदात को अंजाम

14 जून अमृतसर- थाना सदर पुलिस द्वारा लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बॉबी और उसके साथी विशाल को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और एक खिलौना पिस्तौल बरामद की गई है। यह बात ए.सी.पी वीरेंद्र खोसा ने कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्र के माध्यम से व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि हाल ही में उक्त आरोपियों ने खिलौना पिस्तौल के बल पर एक युवक से सोने की चेन, अंगूठी और 7 हजार रुपये की नकदी की लूट की थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटा गया माल भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *