• Mon. Nov 9th, 2026

दिवाली और बंदी छोड़ दिवस पर सचखंड श्री दरबार साहिब में हुई अलौकिक दीपमाला और आतिशबाजी, देखें तस्वीरें

अमृतसर 09 नवंबर 2026 : दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब में भव्य दीपमाला और आतिशबाजी की गई। इस दौरान पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा और अलौकिक नजारा देखने को मिला। इस पवित्र अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर सरबत के भले की अरदास की।

PunjabKesari

इस दौरान इंग्लैंड से आए एक श्रद्धालु ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वह 7 साल बाद श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की अपार कृपा है कि उन्हें इस पावन दिवस पर दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अरदास की कि गुरु साहिब के चरणों में ऐसे पवित्र अवसर पर बार-बार हाजिरी लगाने का अवसर मिलता रहे।

PunjabKesari

श्रद्धालु ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्री दरबार साहिब में होने वाली आतिशबाजी और दीपमाला का नजारा बेहद अद्भुत होता है। यहां आकर मन को असीम शांति और आत्मिक आनंद मिलता है। यह स्थान सिख मर्यादा और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। विदेश से आए श्रद्धालुओं ने संगत से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचकर गुरु घर के दर्शन करें और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *