• Sun. May 10th, 2026

तमिलनाडु में ‘थलपति’ का राज: राज्यपाल ने TVK प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ

चेन्नई 10 मई 2026 : तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। टीवीके (TVK) प्रमुख और सुपरस्टार विजय10 मई को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद विजय ने राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश कर दिया है।

VCK के ‘बिना शर्त’ समर्थन से पलटी बाजी
चुनावों में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर शानदार जीत हासिल की थी लेकिन वह बहुमत के आंकड़े (118) से 10 सीट पीछे रह गई थी। पिछले चार दिनों से जारी राजनीतिक गतिरोध तब समाप्त हुआ जब वीसीके (VCK) के दो विधायकों ने विजय को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया। इस समर्थन के साथ ही टीवीके के पक्ष में विधायकों की संख्या जादुई आंकड़े को पार कर गई है।

121 विधायकों का साथ, कल दोपहर 3:15 बजे होगा राजतिलक
सूत्रों के अनुसार, विजय को कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और आईयूएमएल (IUML) जैसे दलों का भी समर्थन प्राप्त है, जिससे उनके समर्थन में अब कुल 121 विधायक खड़े हैं। राजभवन से मिली जानकारी के मुताबिक विजय कल दोपहर ठीक 3:15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

चेन्नई में जश्न का माहौल, समर्थकों में भारी उत्साह
विजय द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद से ही चेन्नई की सड़कों पर जश्न का माहौल है। टीवीके के सूत्रों का कहना है कि पार्टी शपथ ग्रहण समारोह को जल्द से जल्द आयोजित करवाना चाहती थी, ताकि राज्य में बनी राजनीतिक अनिश्चितता खत्म हो सके। लोक भवन के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ अपने चहेते नेता की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *