• Sun. Nov 1st, 2026

हरियाणा में होली पर बारिश अलर्ट, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

हरियाणा 14 मार्च 2025 : हरियाणा में मौसम आए दिन करवट ले रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश हो रही है। इसी बीच बीते दिन गुरुवार दोपहर को 4 जिलों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई है। आज होली के दिन भी बारिश आने के आसार हैं।  पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के तापमान में हर रोज 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही थी। जिसके चलते गर्मी बढ़ती जा रही थी। 

बता दें कि फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिस कारण सब्जियों, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च के बाद राजस्थान की सीमा से सटे सूब के जिलों में तेज हवाओं और तूफान का सामना करना पड़ सकता है।

पहले भी गिरे थे ओले 

गौर रहे कि कुछ दिन पहले भी प्रदेश में अचानक ओले गिरे थे। पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र समेत GT रोड बेल्ट के साथ-साथ जींद फतेहाबाद और कैथल में रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हुई थी। ओले गिरने से गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था जिससे किसान काफी चिंता में थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *