• Fri. Jul 31st, 2026

पंजाब: कुछ इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल

मोगा 04 जून 2025 : मोगा के अधीन कुछ इलाकों में कल बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 132 के.वी धल्लेके बिजली घर पर बुधवार 4 जून को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जरूरी मरम्मत के चलते इस बिजली घर से चलने वाले 11 के.वी फैक्ट्री एरिया फीडर, 11 केवी फैक्ट्री रत्तियां ब्रांच फीडर, 11 के.वी लंडेके अर्बन फीडर, 11 के.वी इंडस्ट्रियल अर्बन फीडर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।

यह जानकारी ए.ई जतिन सिंह नॉर्थ मोगा और जे.ई राजिंदर सिंह विरदी नॉर्थ मोगा ने दी और बताया कि इसके साथ ही जीरा रोड पर चलने वाली फैक्ट्रियों, रत्तियां रोड, लंडेके गांव, बराड़ स्ट्रीट, सिद्धू स्ट्रीट, दुनेके आदि पर चलने वाली फैक्ट्रियों और इस बिजलीघर से चलने वाली कृषि मोटरों की बिजली बिजली बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed