• Fri. Jul 31st, 2026

पंजाब: अमृतसर में नशा तस्करों की पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायल

अमृतसर 04 जून 2025 : दो नाबालिग तस्करो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिस दौरान अपने बचाव के लिए पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने हैरोइन व पिस्तौल सहित दोनो को गिरफ्तार कर लिया।

स्पैशल टास्क फोर्स के अमनदीप सिंह ने बताया कि इनपुट के आधार पर पुलिस द्वारा ट्रैप लगाया गया था। सूचना थी कि दो युवक हथियारो व हैरोइन की सप्लाई के लिए पुल तारा वाला के नजदीक मौजूद है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची उन्हें देख युवकों ने भागने की कौशिश की लेकिन दोनों को काबू कर लिया गया।

इसी दौरान उनमें से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायर में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों नाबालिग है और फिरौजपुर के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम हैरोइन व एक पिस्तौल के साथ 2 जिंदा कारतूस बरामद किए और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed