• Wed. Jul 29th, 2026

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डेढ़ किलो हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा 07 दिसंबर 2025 : सी.आई.ए. 2 ने डेढ़ किलो हैरोइन समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया। एस.पी. देहाती हीना गुप्ता सी.आई.ए. 2 ने जीदा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने कार में सवार 2 आरोपियों मनप्रीत सिंह उर्फ माना निवासी कोटभारा, बठिंडा और संदीप सिह उर्फ दीपू , निवासी मुल्तानिया रोड को रोका और कार की तलाशी ली तो डेढ़ किलो हैरोइन बरामद कर कार चालक समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने नेहियावाला थाने में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और उनसे पूरी पूछताछ की जाएगी, जिससे और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *