• Tue. Sep 1st, 2026

लुधियाना के इस इलाके में बड़ा हादसा टलने से सहमे लोग

22 सितंबर 2024 : आज प्रात: राहों रोड स्थित गुरु बिहार में कार का संतुलन बिगड़ जाने से बिजली के खंभे से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके का मंजर देख लोग सहम गए। इस हादसे दौरान कार चालक बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों ने कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इससे आसपास के क्षेत्र की बिजली बंद होने की भी सूचना है।

इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ क्योंकि जब ये हादसा हुआ ट्रांसफार्मर से निकल कर तेल सड़क पर बिखर गया। आग की एक छोटी सी चिंगारी बड़े हादसे को बुलावा दे सकती थी जिससे आसपास काफी ज्यादा नुकसान होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed