• Thu. Oct 29th, 2026

स्कूलों में अब आधा दिन क्लासेस, शिक्षा विभाग का फैसला

चंडीगढ़ 31 जुलाई 2025 : शहीद उधम सिंह की बहादुरी की याद में यू.टी. के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, केंद्र सरकार द्वारा संचालित और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 31 जुलाई को आधे दिन का अकादमिक शेड्यूल तय किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नियमित कक्षाएं जल्दी खत्म हो जाएगी जिसके बाद शहीद के जीवन को समर्पित एक घंटे की विशेष प्रार्थना सभा होगी। 

कक्षाएं सुबह 11 बजे तक चलेंगी और दोपहर 12 बजे तक विशेष प्रार्थना सभा होगी। शाम के स्कूलों में कक्षाएं दोपहर 3 बजे तक चलेंगी और शाम 4 बजे विशेष प्रार्थना सभा होगी। इसमें भाषण, स्किट, देशभक्ति गीत, कविताएं और विचारों के माध्यम से विद्यार्थी और अध्यापक श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।  प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि शहीद उधम सिंह के बलिदान ने देश की नींव रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *