• Thu. Oct 29th, 2026

पंजाब: DC का बड़ा आदेश, दुकानदारों को एक हफ्ते की मोहलत

अमृतसर 31 जुलाई 2025 : अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने श्री दरबार साहिब के निकट बाजार आटा मंडी के दुकानदारों के साथ बैठकों का सिलसिला भी शुरू कर दिया है, ताकि श्री हरिमंदिर साहिब की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग हैरीटेज स्ट्रीट और आसपास के बाजारों को प्लॉस्टिक मुक्त बनाया जा सके।

विभाग के अधिकारी सुखमनी सिंह व रवि सूरी ने आटा मंडी के दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें समझाया कि प्लॉस्टिक के इस्तेमाल से लोगों को क्या नुक्सान हो रहा है। उन्होंने प्लॉस्टिक का विकल्प देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर-अंदर प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करके दूसरे उत्पादों का इस्तेमाल शुरू कर दें।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर तय समय में आपने प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद नहीं किया तो हमें आपके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करनी पड़ेगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण विभाग श्री दरबार साहिब के आसपास के सभी बाजारों में प्लॉस्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है और दुकानदारों को भी प्लास्टिक बैग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *