• Fri. Jul 31st, 2026

पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस, 3 दिन में कार्रवाई तय

जालंधर 03 अप्रैल 2025  निगम कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर के आदेशानुसार निगम की विज्ञापन शाखा के सुपरिटैंडैंट अश्ननी गिल द्वारा निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी पेट्रोल पंपों को नोटिस जारी किया गया है।

यह नोटिस इसलिए जारी किया गया, क्योंकि इन पेट्रोल पंपों पर लगाए गए होर्डिंग्स पर नगर निगम की मंजूरी के बिना अनधिकृत रूप से विज्ञापन प्रदर्शित किए जा रहें हैं। यह पंजाब म्यूनिसिपल आउटडोर एडवर्टाइजमैंट पॉलिसी का उल्लंघन है। नोटिस में पेट्रोल पंप संचालकों को 3 दिनों के भीतर इन विज्ञापनों की मंजूरी से संबंधित जवाब देने का निर्देश दिया गया है। यदि निधार्रित समय से जवाब नहीं दिया गया तो नगर निगम द्वारा संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed