• Sun. Aug 9th, 2026

भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया समय

फाजिल्का 18 अगस्त 2025 भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर हर शाम दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी (परेड) अब शाम 6:30 बजे होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीमा सुरक्षा बल के कोऑर्डिनेटर लीलाधर शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण समय में बदलाव किया गया है।

उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि वे शाम 5:30 बजे तक अपना आधार कार्ड लेकर सादकी बॉर्डर पहुंच जाएं। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग सादकी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने और अपनी देशभक्ति का जज्बा दिखाने आते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed