पुणे 10 मई 2026 : राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट की सांसद और शरद पवार की बेटी Supriya Sule की कार का पुणे से मुंबई जाते समय एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।
सुप्रिया सुले ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात पासिंग नंबर GJ 13 CF 5257 वाली गाड़ी ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मारी। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट पहने होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना के बाद सुप्रिया सुले ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट पहनने और जिम्मेदारी से वाहन चलाने की अपील की।
वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के प्रवक्ता विकास लवांडे पर स्याही फेंकने की घटना भी सामने आई है। लवांडे ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जबकि पार्टी नेताओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
