• Thu. Oct 29th, 2026

सांसद चंद्रशेखर आजाद नजरबंद, घर के बाहर तैनात भारी पुलिस बल

सहारनपुर 02 अक्टूबर 2025 : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। सांसद ने आज बरेली जाने वाले थे और वहां पर ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर हुई हिंसा के बाद जायजा लेने और परिजनों से मुलाकात करने वाले थे। इसका ऐलना उन्होंने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर किया था। जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और आज उन्हें उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। 

घर के बाहर भारी पुलिस तैनात 
सांसद को छुटमलपुर स्थित उनके आवास पर ही डिटेन कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 12 बजे चंद्रशेखर पुरकाजी से अपने छुटमलपुर स्थित आवास पहुंचे थे। उनके ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और इसके तुरंत बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और उनके आवास पर तैनात हो गया। सुबह होते-होते जिले के सात थानों की पुलिस छुटमलपुर पहुंच गई और हरिजन कॉलोनी स्थित उनके आवास जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगाकर निगरानी शुरू कर दी गई। पुलिस की कोशिश है कि सांसद किसी भी तरह बरेली न पहुंच पाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *