• Sat. Apr 25th, 2026

सास ने नहर में छलांग लगाकर सुसाइड किया:अबोहर में मरने से पहले बहू को ऑडियो भेजा, कहा- जैसे मैं तड़पी, वैसे तू भी तड़पेगी

23 अप्रैल 2026 : अबोहर में नहर में कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक ऑडियो रिकॉर्ड कर अपनी बड़ी बहू को भेजा, जिसमें उसने कहा कि मेरी मौत की जिम्मेदार तू है, जिस तरह मैं अपनी औलाद के लिए तड़प रही हूं, उसी तरह तू भी तड़पेगी। यह ऑडियो करीब 15 मिनट बाद बहू ने अपने पति (महिला के बड़े बेटे) को भेजा दिया। हालांकि जब तक बेटे को पता चलता, उससे पहले ही मां की मौत हो चुकी थी। महिला के दो बेटे हैं, छोटा बेटा कनाड़ा में रहता था, जबकि बड़े बेटे के साथ वह रहती थी। दो बड़ी बेटियां है, जिनकी शादी हो चुकी, पति की 16 साल पहले मौत हो चुकी। छोटे बेटे के आने के बाद आज पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, बहू घर से फरार है, पुलिस ने बहू समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुमन निवासी सुंदर नगरी गली नंबर-6 के नाम से हुई। वह 21 अप्रैल को हनुमानगढ़ रोड बालाजी मंदिर में दर्शन करने गई थी, मंदिर में दर्शन करने के बाद वह की नहर पर पर पहुंची। यहां पर नहर किनारे अपनी स्कूटी खड़ी की, फिर बहू को एक ऑडियो रिकॉर्ड कर भेजा। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 14 दिन पहले उनके घर बेटी हुई: महिला के बड़े बेटे रोहित मोंगा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी शादी करीब ढाई साल पहले अबोहर के मॉडल टाउन गली नंबर 8 निवासी संजीव कुमार की बेटी आईना से हुई थी। 14 अप्रैल को उनके घर बेटी हुई, जिसके जन्म से घर में खुशी का माहौल था। मां से झगड़ा करती थी पत्नी: रोहित ने आगे बताया कि उसके पिता का निधन करीब 16 साल पहले हो चुका है। उसकी पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही उसकी मां से झगड़ा करने लगी थी और उन्हें परेशान करती थी। मां से दूर करना चाहती थी: रोहित ने कहा कि वह उसे उसकी मां से दूर करना चाहती थी और अक्सर कहती थी कि वह अपनी मां को छोड़ दे, अगर वह उसके साथ रहना चाहता है या फिर उसकी मां को कहीं अलग शिफ्ट कर दे। बहनों के आने पर पत्नी क्लेश करती: रोहित ने बताया कि जब भी उसकी बहनें अपने मायके में मां से मिलने आई थी, तो भी उसकी पत्नी घर में क्लेश करती थी। उसने इस बारे में अपने ससुरालियों को भी बताया था कि वे अपनी बेटी को समझाएं लेकिन वे भी उसका ही साथ देते थे, इसी बात को लेकर उसकी मां मानसिक रूप से परेशान रहती थी। मां मंदिर गई, वहीं नहर में छलांग लगा दी: रोहित मोंगा ने 21 अप्रैल शाम को मां सुमन अपनी स्कूटी से शाम के वक्त हनुमानगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर पहुंची, यहां पर उन्होने दर्शन किए। इसके बाद नहर पर पहुंची वहां पर उन्होंने अपनी स्कूटी खड़ी की। फिर नहर में छलांग लगा दी। मरने से पहले बहू को ऑडियो भेजा: उन्होंने कहा कि मां ने मरने से पहले आईना को एक ऑडियो भेजा था। इसके ठीक 15 मिनट बाद यह ऑडियो आईना ने मुझे भेजा था। जिसमें मां ने अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मैं मरने जा रही हूं, तुमने मुझे मेरे बेटे से अलग कर दिया, मुझे मेरी पोती उठाने नहीं देती हो, जैसे मैं तड़प रही हूं अपने बेटे को, वैसे ही तू तड़पेगी, तू ने मेरे मंदिर जैसे घर को बर्बाद कर दिया। आत्महत्या की बात सुन बहू घर से भागी: रोहित ने कहा कि जब उसकी पत्नी आईना को पता चला कि उसकी मां सुमन मोंगा ने आत्महत्या कर ली, तो वह सारा सोना लेकर घर से फरार हो गई। इधर थाना नंबर-2 की पुलिस ने मृतका के बेटे रोहित मंगा के बयानों पर उसकी पत्नी आईना पुत्री संजीव कुमार, सास पूनम रानी, ससुर संजीव कुमार, साले कुणाल और उसकी बुआ निंदिया कोहली निवासी बठिंडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 3 (5) के तहत मुकदमा नंबर 67 दर्ज कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *