• Mon. Jun 15th, 2026

मिर्जापुर हादसा : ट्रक के ब्रेक फेल, 11 की मौत; PM ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

 23 अप्रैल 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मिली जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर में बुधवार रात एक ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई इस दुर्घटना में बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *