• Mon. May 11th, 2026

पंजाब में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग का अपडेट, इन तारीखों को होगी बारिश!

21 सितंबर 2024 : पंजाब में मौसम को लेकर अहम खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून का असर 30 सितंबर तक रहेगा क्योंकि एक बार फिर वैदर सिस्टम सक्रिय हो गया है। इसका ज्यादा असर नहीं होगा पर 25 और 26 सितंबर को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। 

वहीं अभी चार दिन मौसम साफ रहने व दिन में तेज धूप आने से तापमान बढ़ने की संभावना है। बता दें कि इस सीजन में 1 जून से लेकर 20 सितंबर तक 308.1 एम.एम. रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से 26 फीसदी कम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *