• Tue. Oct 27th, 2026

दलित छात्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार

नोएडा 27 अक्टूबर 2025 : उत्तर प्रदेश के नोएडा में दबंगों द्वारा की गई मारपीट में घायल दलित छात्र की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रविवार की रात को थाना रबूपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में शामिल चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय गौतम ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने दलित छात्र अनिकेत के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुमित मीणा को रविवार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अभियुक्त युवराज मीणा, जितेंद्र उर्फ जीतू मीणा, रचित और अंकित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में शामिल कुछ अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को आरोपियों ने दलित छात्र अनिकेत के साथ मारपीट की थी। उपचार के दौरान तीन दिन पूर्व अनिकेत की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *