• Mon. Nov 9th, 2026

करनाल: गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

करनाल 23 मार्च: करनाल में कुछ दिन पहले बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने एक के बाद एक करीब 8 से 10 गाड़ियों को अपना निशाना था। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

जांच कर्मचारी बलवान सिह ने पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते हुए बताया कि 18-19 मार्च की रात को तीन लड़कों ने काफी उत्पात मचाया था। 8 से 10 गाड़ियों के शीशे तोड़े थे। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। उसके आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। अब दो बदमाशों को पकड़ा गया हैं जिनमें से साहिल और सागर उर्फ सावन शामिल है। जबकि एक अन्य आरोपी साहिल उर्फ मुर्गी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पकड़े गए दोनों आरोपी करनाल के चांद सराय के रहने वाले हैं। दोनों आवारा किस्म के लड़के हैं और नशे की हालत में थे। बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस अब जांच कर रही है और इनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *