• Mon. Nov 9th, 2026

दिवाली की रात हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, वजह जान रह जाएंगे हैरान

माछीवाड़ा साहिब 09 नवंबर 2026 : दिवाली की रात स्थानीय कन्या स्कूल के पास उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब बलीबेग बस्ती का रहने वाला एक प्रवासी व्यक्ति रात करीब 9 बजे चल रही बिजली की सप्लाई वाले ट्रांसफॉर्मर के खंभों पर चढ़ गया। उक्त व्यक्ति सारी रात बिजली के खंभों पर ही बैठा रहा जिस कारण इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना रहा। आखिरकार पुलिस और अन्य संबंधित कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद सुबह करीब  6:30 बजे उसे सुरक्षित नीचे उतारा।    

इस संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए वार्ड के काउंसलर अमनदीप सिंह तनेजा ने बताया कि दिवाली की रात उन्हें सूचना मिली कि बलीबेग बस्ती का रहने वाला एक प्रवासी बिजली के खंभों पर चढ़ गया है। यह देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया और पुलिस विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किर दिए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति शायद नशे में था।  

इस मामले के बारे में 112 पर तैनात पुलिस ऑफिसर विजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक प्रवासी व्यक्ति कल रात से बिजली के खंभों पर चढ़ा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिजली विभाग से तालमेल करके पहले बिजली सप्लाई बंद करवाई और फिर काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6:30 बजे उसे नीचे उतारा गया। विजय कुमार ने बताया कि जब उस व्यक्ति से खंभों पर चढ़ने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि रात में कुछ लोग उसका पीछा कर रहे थे, उनसे डरकर वह बिजली के खंभों पर चढ़ गया था।

उसने यह भी बताया कि इस दौरान उसने बिजली की तारों को हाथ भी लगाया पर किस्मत से वह जानी नुकसान से बच गया। पुलिस ऑफिसर विजय कुमार ने बताया कि उस व्यक्ति को थाने ले जाकर उसका डोप टेस्ट कराया जाएगा और जरूरी कार्रवाई के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। दिवाली जैसे खुशी के त्योहार की रात हुई इस घटना से इलाके के लोग काफी परेशान हैं। अच्छी बात ये है कि पुलिस और संबंधित विभाग की समय पर की गई कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और उस व्यक्ति की जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *