• Sun. Nov 8th, 2026

‘कमल कौर भाभी’ मर्डर केस: इस शख्स ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पंजाब 13 जून 2025 : Instagram पर कमल कौर भाभी नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या की जिम्मेदारी अमृतपाल सिंह मेहरून ने  ली है।  अमृतपाल सिंह मेहरून ने कमल (कंचन कुमारी) की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा: “खालसा कभी भी महिलाओं पर हमला नहीं करता है, लेकिन जब एक महिला ने हमारे तख्तों पर हमला किया, तो उसे मार दिया गया। कंचन, जिसने सिख इतिहास और संस्कृति को बदनाम करने के लिए ‘कौर’ नाम का दुरुपयोग किया था, को सजा दी गई है। 

गौरतलब है कि कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी का शव बठिंडा में एक गाड़ी से मिला था। कमल कौर भाभी लुधियाना की रहने वाली थी।  इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी. सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार से बदबू आ रही है। जांच करने पर कार के अंदर एक महिला का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। शुरू में शव की पहचान नहीं हो पा रही थी पर बाद में खुलासा हुआ कि ये शव कमल कौर का है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कार को कब्जे में लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार छोड़कर घटनास्थल से भाग गए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई। वहीं जिस कार में शव मिला है, उस पर लुधियाना का नंबर है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह नंबर भी फर्जी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *