• Thu. Sep 24th, 2026

जालंधर: रहस्यमय परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

जालंधर 25 मार्च 2026 : शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राजा, निवासी गोराया के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक थाना लाम्बरा क्षेत्र के तहत खेतों के बीच युवक का शव पड़ा मिला। सबसे पहले वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शव देखा और आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले में जल्द ही और खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *