• Fri. Oct 30th, 2026

घायल युवक को निजी अस्पताल ने बताया मृत, PGI ले जाते वक्त लौटीं सांसें—चमत्कार या लापरवाही?

पानीपत 12 दिसंबर 2025 : इसराना-समालखा रोड पर बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बांध गांव का युवक टिंकू घायल हो गया जिसको दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया था। परिजन युवक को रोहतक पीजीआई लेकर आ रहे थे। इस दौरान युवक की सांसें चलने लगी। अभी युवक का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। अब यह निजी अस्पताल की लापरवाही थी या सच में चमत्कार है।

9 महीने पहले हुई थी युवक की शादी 

जानकारी के मुताबिक बांध गांव के स्वर्ण ने बताया कि उनका भतीजा एक फैक्टरी में काम करता है। युवक नाइट शिफ्ट में बुधवार को घर से ड्यूटी पर जा रहा था। तभी इसराना-समालखा रोड पर शिवालिक पब्लिक स्कूल के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसको इसराना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वे सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। टिंकू को पानीपत के एक अस्पताल में ले गए। जहां उनको दिल्ली ले जाने की सलाह दी। युवक को दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का मन नहीं माना तो वे युवक को पीजीआई रोहतक ले जा रहे थे। इस दौरान टिंकू के बीच रास्ते में सांस चल पड़ी। वहीं युवक की नौ महीने पहले शादी हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *