• Tue. Sep 1st, 2026

पंजाब के गुरुद्वारा साहिब में वारदात, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस!

21 सितंबर 2024 : दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस स्टेशन दौरागला में गांव उच्चा धकाला में चोरों ने गुरुद्वारा साहिब के ताले तोड़ कर गोलक में से करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब प्रधान अजीत सिंह, दविंदर सिंह व निरंजन सिंह आदि ने बताया कि रोजाना की तरह सेवादार शाम को गुरुद्वारा साहिब में ताले लगाकर गया था जब सुबह तड़कसार सेवादार सेवा करने के लिए आया तो गुरुद्वारा साहिब के मेन गेट के ताले भी टूटे हुए थे और मेन दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था और अंदर पड़ी गोलक से चोर  करीब एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

चोर भान को कपड़े में बांध कर रख गए। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया। उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. दीनानगर दविंदर सिंह, थाना प्रमुख दौरागला और अन्य टीम के साथ इलाके में पहुंचे। स्क्वायड कुत्तों की मदद से इलाके अंदर सर्च की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed