• Thu. Nov 5th, 2026

हरियाणा के 46 शहरों में घरों की कीमतें बढ़ीं, EDC में हुई बढ़ोतरी

हरियाणा 16 जनवरी 2026 : हरियाणा में घर खरीदने वाले लोगों को झटका लगा है। सरकार ने हरियाणा के 46 शहरों में EDC (बाह्य विकास शुल्क) में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। संशोधित दरें 1 जनवरी 2026 से ही लागू मानी जाएंगी।

इन शहरों में लोगों पर पड़ेगा अधिक बोझ

बताया जा रहा है कि बढ़ी हुई फीस होम, इंडस्ट्रियल, कॉमर्शियल और कंबाइन यूज वाले सभी प्रोजेक्ट पर लागू होगी। इसका सीधा असर प्रॉपर्टी की कीमतों पर भी पड़ेगा। खासकर NCR के गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला जैसे हाई डिमांड वाले शहरों में लोगों पर अधिक बोझ पड़ेगा। वहीं EDC वह फीस है, जो राज्य सरकार डेवलपर्स से प्रोजेक्ट क्षेत्र में बनने वाले बुनियादी ढांचों के लिए लेती है। इसमें सड़कें, जल आपूर्ति, बिजली और सीवरेज नेटवर्क शामिल होता है। हाल ही में सर्कल रेट में भी बढ़ोतरी हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *