• Mon. Nov 2nd, 2026

हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में अलर्ट जारी

हरियाणा 11 जून 2025 : हरियाणा में गर्मी ओर बढ़ेगी जिसमें 2 दिन तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग क अनुसार गुरुवार को 15 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। IMD चंडीगढ़ ने अगले 2 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।

जिनमें 11 जून को प्रदेश के 9 जिलों (रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला,सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी) में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के 13 जिलों में ( झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत) में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *