चंडीगढ़ / हिसार 01 नवंबर 2026 : हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और कृषि मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश में 5 नवंबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दोपहर के समय धूप का असर बढ़ेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। जहां एक तरफ दिन में आसमान साफ रहने से तापमान चढ़ेगा, वहीं रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सुबह और देर शाम को हल्की ठंड का अहसास लगातार बना रहेगा।
दिन में धूप की वजह से मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को बदलते मौसम के प्रभाव से बचने और सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। शुष्क सम को देखते हुए किसान रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई का कार्य आसानी से पूरा कर सकते हैं।
