• Sat. Nov 7th, 2026

गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा की झांकी नहीं, जानिए वजह

चंडीगढ़ 08 जनवरी 2026 : इस बार हरियाणा की झांकी कर्तव्य पथ पर नहीं दिखेगी। इससे पहले लगातार चार साल हरियाणा की झांकी कर्तव्य पथ पर दिखी। बता दें कि सरकार ने हिसार स्थित राखी गढ़ी का प्रस्ताव भेजा था। मगर रक्षा मंत्रालय ने नियमों का हवाला देकर हरियाणा के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। 

बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय ने 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर 17 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों को गणतंत्र दिवस परेड के लिए स्वीकृति दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी राज्यों को झांकियां प्रदर्शित करने का मौका मिले इसलिए एक रोटेशन पीरियड तय किया गया था। इस बार उन प्रदेशों को मौका दिया जाएगा जिनकी कुछ सालों से झांकियां कर्तव्य पथ पर नहीं दिख रही थी। 

वहीं साल 2015 में सुल्तान बर्ड सेंचुरी, 2017 में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, 2022 में हरियाणा नंबर वन स्पोर्ट्स, 2023 में इंटरनेशनल गीता महोत्सव, 2024 में मेरा परिवार मेरी पहचान और 2025 में समृद्ध हरियाणा- विरासत व विकास की थीम पर झांकी प्रदर्शित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *