• Sat. Aug 1st, 2026

Haryana: इंद्री में दुकान में आग, लाखों का नुकसान

इंद्री 13 दिसंबर 2024 : इंद्री के मेन बाजार गुरद्वारा के पास पंसारी की दुकान  में आग लग गई जिससे काफी नुक्सान हो गया है। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि कई घंटों की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा कि पंसारी की दुकान में लाखों का नुक्सान हुआ है। 

विक्की मल्होत्रा का कहना है कि अल सुबह तीन बजे दुकान में इतनी भयंकर आग लगी, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। दुकान में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है, जांच जारी है। जाँच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग किन कारणों के चलते लगी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed